Search

 
 
 

सरायकेला : नशा के खिलाफ पीएलवी ने ईचागढ़ में चलाया जागरूकता अभियान

पीएलवी ने कहा कि तंबाकू के सेवन से फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर, हार्ट से जुड़ी परेशानी, मधुमेह व प्रजनन की समस्या उत्पन्न होती है.
 

Dilip Kumar

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को ईचागढ़ प्रखंड की गौरांगकोचा पंचायत के रांगाडीह व कालिंदी बस्ती में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पारा लीगल वालेंटियर (पीएलवी) गंगासागर पाल के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया. पीएलवी गंगासागर पाल ने लोगों से अपील की कि तंबाकू का सेवन न करें. तंबाकू के सेवन से खुद के स्वास्थ्य को तो नुकसान पहुंचता ही है सामाजिक और आर्थिक जीवन पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है.

पीएलवी ने कहा कि तंबाकू के सेवन से फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर, हार्ट से जुड़ी परेशानी, मधुमेह व प्रजनन की समस्या उत्पन्न होती है. उन्होंने तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे ने जागरूक कर लोगों को विशेष रूप से युवा वर्ग को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लोगों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही