Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : धातकीडीह में सरकारी जमीन पर बन रहा पीएम आवास

Chaibasa(Sukesh Kumar) : सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड में सरकारी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनाने का मामला प्रकाश में आया है. यह मामला बड़ा काकड़ा पंचायत के धातकीडीह गांव का है. ग्रामीण गोम्हा महतो अपनी रैयती जमीन होने के बावजूद सरकारी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनवा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मिंज के द्वारा काम रुकवाने के बाद भी लाभुक ने काम शुरू कर दिया है. जिसका विरोध शुरू हो गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए काम रोकने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए फिलहाल काम रुकवा दिया गया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-leaders-listened-to-prime-minister-narendra-modis-mind/">चाईबासा

: भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
यदि लाभुक ने आदेश के बाद भी काम नहीं रोका तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि गम्हरिया प्रखंड के कई स्थान पर इस तरह का मामला सामने आ रहा है, लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा था. किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा था. इसके कारण कई लाभुकों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया जा रहा हैं. अतिक्रमण होने के बाद सरकार की ओर से उसे नोटिस तो जारी किया जाता है. लेकिन तब तक घर का निर्माण हो चुका रहता है और घर को नहीं तोड़ पाते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-patanjali-yoga-peeth-will-organize-a-program-on-international-yoga-day-at-bpm-school-burma-mines/">जमशेदपुर

: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीपीएम स्कूल बर्मामाइंस में पतंजलि योग पीठ आयोजित करेगा कार्यक्रम
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही