Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

मृतका काशीडीह में किराये पर रहती थी

Saraikela: आदित्यपुर पुलिस ने शनिवार को विवाहित महिला जूली टुडू की हत्या और उसकी बेटी को मारकर घायल करने के मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने महिला के प्रेमी मंगल हांसदा को गम्हरिया से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हत्या में प्रयोग किये गये चाकू को भी बरामद कर लिया है. बता दें कि गम्हरिया के काशीडीह तालाब किनारे शुक्रवार की सुबह 33 वर्षीया जूली टुडू का शव मिला था. पास में ही उसकी बेटी भी घायल थी. पुलिस इस मामले में जोर-शोर से लगी थी.

मंगल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

आरआईटी पुलिस ने मृतका के भाई फुदन टुडू के बयान पर मंगल हांसदा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. फुदन टुडू ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा बेंगलुरु में रहता है. उसकी बहन और भगनी को काशीडीह में किराए में रखकर गया था. उसकी बहन भी यहां काम करती थी. इस दौरान उसे मंगल से प्यार हो गया था. मंगल को बहन का किसी से बात करना पसंद नहीं था. लेकिन उसकी बहन काम खोजने के लिए इधर-उधर ठेकेदारों से बात करती थी.

बताया कि घटना के पहले मंगल उसकी बहन और भगिनी को अपने किसी रिश्तेदार के यहां ले गया था. शुक्रवार सुबह वहां से लौटते वक्त दोनों में बकझक हुआ. वह रास्ते में पड़ने वाले तालाब के पास शौच करने का बहाना कर रुक गया. वहीं मंगल ने उसकी बहन और भगनी को चाकू मारा और मृत समझकर भाग गया. संयोग से उसकी भगिनी बच गई और पुलिस को पूरी बात बता दी.

भगिनी का इलाज जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. महिला जूली टुडू पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी जामसोल की रहनेवाली थी. आरोपी प्रेमी को पकड़ने के लिए गठित छापेमारी टीम का नेतृत्व आदित्यपुर थानेदार राजेंद्र प्रसाद महतो ने किया. उनके साथ राजेश कुमार भोक्ता, बिरजा कुजूर और श्याम सुंदर कुमार समेत कई पुलिसकर्मी थे.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही