Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया छापामारी अभियान

Advertisement
Advertisement
Seraikela : कांड्रा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाते हुए बड़ामारी गांव में 40 लीटर अवैध देसी शराब और एक मोटरसाइकिल, 300 लीटर जावा महुआ बरामद किया है.पुलिस ने जावा महुआ को नष्ट कर दिया है.थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बड़ामारी ग्राम में अवैध देसी शराब के अड्डे का संचालन किया जा रहा है.सूचना के आधार पर पुलिस ने एसआई संदीप चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-lines-of-amazon-flipkart-pytho-atomy-starts-home-delivery-of-ayurveda-food-supplements/">जमशेदपुर

: अमेजन, फिल्पकार्ट की तर्ज पर पायथो अटॉमी ने शुरू की आयुर्वेद फूड सप्लीमेंट की होम डिलिवरी
इसके बाद पुलिस दल बल के साथ अवैध देसी शराब के अड्डे तक पहुंची. पुलिस के आने की है भनक पाकर आरोपी मंगल टुडू मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर अवैध शराब केखिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी दल में एसआई बीएन प्रसाद, आरक्षी जितेंद्र चौहान, कुबेर प्रसाद, मनोज राय एवं जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही