Search

 
 
 

अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ सरायकेला पुलिस ने की कार्रवाई, दो हाईवा समेत चार वाहन जब्त

 

Saraikela : अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ सरायकेला पुलिस ने कार्रवाई की है. एसपी मोहम्मद अर्शी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो हाईवा समेत चार वाहनों को जब्त किया है. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से चोरी-छुपे अवैध कारोबार के लिए चंदनपुर गांव के पास जंगल में बालू का भंडारण किया गया है.

मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम कार्रवाई करते हुए बालू लदा हुआ दो हाईवा और एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त किया है. दो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में ईचागढ़ थाना कांड संख्या 22/2021 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

अवैध बालू उत्खनन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार है जारी

अवैध बालू उत्खनन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के बीच अवैध बालू खनन और उठाव के 4 मामले आए, जिसमें से तीन हाईवा, दो ट्रैक्टर ट्रॉली और दो पिकअप वैन सहित कुल 7 वाहन जब्त किए गए. इस दौरान 13 प्राथमिक अभियुक्त बनाए गए, जिनमें से 11 की गिरफ्तारी की गई.

15 वाहन जब्त किए गए

वहीं अप्रैल 2018 से मार्च 2020 के बीच तीन मामले दर्ज किए गए. इनमें से 9 हाईवा, ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कुल 15 वाहन जब्त किए गए. इनमें से 18 अभियुक्त के खिलाफ मामले दर्ज किए गए. सभी 18 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए. वहीं अप्रैल 2020 से अप्रैल 2021 के बीच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध बालू उठाव और खनन के कुल 21 मामले दर्ज किए गए. इनमें से अवैध बालू खनन के कारोबार से जुड़े हाईवा, ट्रैक्टर, ट्रॉली, जेसीबी, पिकअप वैन, पावर ट्रैक्टर सहित कुल 108 वाहन जब्त किया गया. साथ ही 143 नामजद आरोपियों में से 96 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही