Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला पुलिस ने शीर्ष नक्सली नेता प्रशांत व पत्नी शीला को सात दिनों के रिमांड पर लिया

Advertisement
Advertisement
Saraikela : नक्सलियों के शीर्ष नेता प्रशांत दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी सहित सभी गिरफ्तार नक्सलियों को पुलिस ने सात दिनों के रिमांड पर लिया है. पुलिस  ने रविवार को ही रिमांड के लिए न्यायलय में अर्जी दायर किया था. सोमवार को सात दिनों के रिमांड पर लेने की स्वीकृति मिली है. पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच किसी गुप्त स्थान पर ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस प्रशांत दा, शीला मरांडी से पूछताछ करेगी. नक्सली गतिविधि से लेकर पूरे नेटवर्क का पुलिस जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी. बता दें कि 12 नवंबर को कांड्रा-चौका मार्ग पर गिद्दीबेड़ा टोल ब्रिज के पास एक स्कॉर्पियो में सवार नक्सली नेता प्रशांत बोस, पत्नी शीला मरांडी सहित चार नक्सली सहयोगी को गिरफ्तार किया गया था. वहां से इन्हें पुलिस मुख्यालय रांची ले जाया गया था. रविवार को डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की पुष्टि की थी. इसके बाद सरायकेला सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवा कर जेल भेज दिया गया था.

जेल के विशेष मेडिकल वार्ड में प्रशांत बोस और शीला मरांडी की गुजरी रात

गिरफ्तार नक्सली प्रशांत दा व पत्नी शीला मरांडी को सरायकेला जेल भेज दिया गया था. पहली रात प्रशांत बोस का जेल में बीता. वहां जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी. अत्यधिक उम्र होने व शाशरीक स्वास्थ्य को देखते हुए दोनों पति- पत्नी को अलग-अलग मेडिकल वार्ड में रखा गया था. 24 घंटे चिकित्सक की निगरानी में रखा गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही