Search

 
 
 

सरायकेला : तिरुलडीह में डाक सुविधाएं बढ़ीं, विभाग ने उपलब्ध कराया वाहन

 
Dilip Kumar Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के सुदूरवर्ती कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह सब पोस्ट ऑफिस में डाक सेवाओं में बड़ा बदलाव आया है. डाक विभाग ने तिरुलडीह के लिए एक वाहन उपलब्ध कराया है, जिसके माध्यम से अब रोजाना पत्र, पार्सल आदि सीधे जमशेदपुर पहुंचाए जाएंगे. इससे डाक सेवाएं तेज और सुविधाजनक होंगी. पहले डाक कर्मियों को परिवहन की कमी और लंबी दूरी के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था. चांडिल अनुमंडल के सब डाक निरीक्षक (एसडीआई) दिवाकर कुमार दीपक के प्रयासों से यह वाहन उपलब्ध हुआ है. तिरुलडीह के पोस्टमास्टर सुकुमार भगत ने बताया कि यह ग्रामीण डाक सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वाहन से डाक वितरण अब अधिक व्यवस्थित, तेज और विश्वसनीय होगा. लोगों को समय पर डाक सेवाएं मिलेंगी और डाक कर्मियों का कार्यभार भी कम होगा. मौके पर डाक कर्मी निजाम अंसारी, मंगल आड्डी समेत कई लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : जनप्रतिनिधियों">https://lagatar.in/sanjay-seth-is-angry-at-the-neglect-of-public-representatives-wrote-a-letter-to-cm/">जनप्रतिनिधियों

की उपेक्षा पर संजय सेठ नाराज, सीएम को लिखा पत्र
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही