Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : स्तनपान दिवस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को किया गया जागरुक

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत देउरीडीह आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को स्तनपान के लिये जागरूकता शिविर आयोजित की गयी. शहरी क्षेत्र के सभी केंद्रों की सेविकाओं और आंगन बाड़ी के बच्चों ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी निकाला. प्रभात फेरी कार्यक्रम के पश्चात गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के फायदे के बारे में जानकारी दी गई और स्तनपान के लिए उन्हें जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-soon-villagers-will-get-the-benefit-of-gold-sobran-dhoti-sari-scheme/">चाईबासा

: जल्द ही ग्रामीणों को मिलेगा सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना का लाभ

स्तनपान के होते हैं कई फायदे

उन्हें बताया गया कि बच्चे को स्तनपान कराने से मां एवं बच्चे दोनों को अनेकों स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ होते हैं. बच्चों को जहां कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है, वहीं स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तन कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव होती है. इसी प्रकार अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभों के विषय में भी बताया गया. इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका सलमा कोड़ा, बनश्री महापात्र, संगीता साव, अनिमा पति, सुनीता दास, अभिवा बानो, बासमती तापे एवं लिपिका लायक उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही