Search

 
 
 

सरायकेला : राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिजा जज ने की बैठक, विभागीय अ​​​धिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि रहे मौजूद

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम अधिक से अधिक मामलों का द्विपक्षीय समझौते के तहत निष्पादन कर लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है. इसी संदर्भ में गुरुवार को संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने एक बैठक की. इसे भी पढ़ें : पटमदा:">https://lagatar.in/patmada-follow-the-guidelines-of-the-government-action-will-be-taken-against-those-spreading-rumors-dsp/">पटमदा:

सरकार के दिशा निर्देश का पालन करें, अफवाह फैलाने वाले पर होगी कार्रवाई- डीएसपी
उन्होंने अपने यहां लंबित अधिक से अधिक पुराने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हेतु लाने का निर्देश दिया. बता दें कि नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारी व प्रतिनिधि, उत्पाद विभाग, वन विभाग , मोटर यान विभाग, नीलाम पत्र वाद अधिकारी, बीएसएनएल, खनन विभाग एवं श्रम विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद द्वारा किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही