Search

 
 
 

सरायकेला: राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा- कांग्रेस

 
Seraikela:  नेशनल हेराल्ड मामले में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी द्वारा लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ के लिये बुलाए जाने के खिलाफ सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस कमिटी ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष छोटेराय किस्कू के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम उपायुक्त अरवा राजकमल को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग करते हुए बिना किसी ठोस सबूत और तथ्य के केवल बदला लेने और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है.

पुलिस पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार का आरोप

ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले तीन दिनों से केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को पार्टी कार्यालय में प्रवेश करने से रोकते हुए एआईसीसी मुख्यालय की किलाबंदी कर दी है. पुलिस द्वारा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा बिना कारण बताए विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया. आज पुलिस ने जबरदस्ती एआईसीसी बिल्डिंग में घुसकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा.

यह थे उपस्थित

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं एकजुटता के साथ जारी इस लड़ाई को कुचलने के लिये केंद्र सरकार क्रूर बल का प्रयोग कर रही है. मौके पर प्रदीप कुमार बारीक, राजेंद्र सरदार, मोनू झा, लाल बहादुर सिंहदेव एवं गौरी शंकर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही