Search

 
 
 

सरायकेला : पुलिस केंद्र में मनाया गया संस्मरण दिवस, शहीद के परिजन सम्मानित

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला के दुगनी स्थित पुलिस केंद्र में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश की अगुवाई में शहीद पुलिस जवानों के याद में संस्मरण दिवस मनाया गया. पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी. विगत एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम पढ़ कर पुलिस अधीक्षक ने सुनाये. सभी ने शहीदों के स्मरण में दो मिनट का मौन रखा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-public-kali-puja-committee-migs-pandal-inaugurated-on-23-october/">आदित्यपुर

: सार्वजनिक काली पूजा कमेटी एमआईजी के पंडाल का उद्घाटन 23 अक्टूबर को

एसपी ने शहीदों को किया नमन

कार्यक्रम में आमंत्रित किये गए जिले के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को मेरा नमन है. शहीदों के परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर वे बताएं. जिला पुलिस आप सबों के साथ हमेशा खड़ी है एवं रहेगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kandra-police-organized-a-tribute-meeting-on-the-memorial-day/">आदित्यपुर

: कांड्रा पुलिस ने संस्मरण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही