Search

 
 
 

सरायकेला : विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जिले के राजस्व उपनिरीक्षक

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिले भर के सभी राजस्व उपनिरीक्षक अपनी लंबित 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. हड़ताल के प्रथम दिन समाहरणालय परिसर पर संघ के जिला मंत्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी राजस्व उपनिरीक्षकों ने धरना दिया. इस संबंध में झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ जिला शाखा द्वारा डीसी के माध्यम से झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव को मांग पत्र सौंपा कर अनिश्चितकालीन धरना से अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-government-should-obey-the-khatian-of-sikhs-who-came-after-partition-inderjit/">जमशेदपुर

: बंटवारे के बाद आए सिखों के खतियान को माने सरकार : इंदरजीत
उपायुक्त को लिखित सूचित करते हुए कहा गया है कि संघ के निर्णय अनुसार 16 सितंबर से अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के सभी राजस्व उपनिरीक्षक हड़ताल पर शामिल हो गए हैं. संघ के जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व उप निरीक्षक संघ पिछले कई वर्षों से सरकार के समक्ष अपनी 11 सूत्रीय मांगें रखती आ रही है. लेकिन उनकी मांगों पर सरकार ने अब तक कोई पहल नहीं की. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों के समर्थन में सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही