Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : पंचायत भवन में पीएम आवास योजना की हुई समीक्षा बैठक

Advertisement
Advertisement
Seraikela : सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्यंजय कुमार की अध्यक्षता में सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पांंड्रा पंचायत के पंचायत भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में मुख्यतः पांड्रा पंचायत में वित्तीय वर्ष 21-22 में स्वीकृत आवासों की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि कुल 158 स्वीकृत आवासों में मात्र 17 आवास पूर्ण हुए हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी लाभुकों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने हेतु कहा गया एवं वैसे आवास धारी जो प्रथम किस्त लेने के बाद भी आवास का कार्य शुरू नहीं किए हैं वैसे 45 लाभुकों को नोटिस किया गया है. साथ ही अंतिम चेतावनी दी गई कि यदि 7 दिनों में आवास का कार्य शुरू नहीं करते हैं तो वैसे लाभुकों पर कानूनी कारवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : बेऊर">https://lagatar.in/raid-in-beur-jail-mobile-and-9-servicemen-found-with-anant-singh-vaden-suspended-notice-to-jailor/">बेऊर

जेल में छापेमारी, अनंत सिंह के पास मिले मोबाइल और 9 सेवादार, वाडेन सस्पेंड, जेलर को नोटिस
आवास प्लस के प्राथमिकता सूची में पांड्रा पंचायत के और कुल 184 लाभुक शेष हैं, जिनका स्वीकृति लंबित है. उक्त के संदर्भ में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट निर्देश है कि यदि ज्यादा संख्या में आवास लंबित रहते हैं तो वैसे पंचायतों को नया टारगेट नहीं दिया जाएगा. साथ ही पांड्रा पंचायत में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के कुल 35 आवास लंबित है जिसे इसी माह में पूर्ण करना है. बैठक में समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुखिया बीरेंद्र केराई, प्रधान कार्यकारी समिति अध्यक्ष पांड्रा, पंचायत सचिव पांड्रा, रोजगार सेविका मनरेगा, विभिन्न ग्राम के ग्राम प्रधान एवं लाभुक उपस्थित थे. [wpdiscuz-feedback id="naob1b4146" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही