Search

 
 
 

सरायकेला : परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला कांड्रा मुख्य सड़क पर स्थित सीसीआर रूम के समीप शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गयी. मौके पर मुख्य रूप से परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-tractor-owners-association-protested-in-front-of-deputy-commissioners-office/">सरायकेला

: ट्रैक्टर ऑनर्स एसोसिएशन ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
सभी को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है यातायात नियमों का अनुपालन करना. सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल उपयोग करने के खतरों के बारे भी बताया. सभी से अपील किया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें. हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु परिवार एवं लोगो को प्रेरित करने को कहा गया. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुन्दन वर्मा, अभियांत्रिकी विशलेषक आशुतोष कुमार सिंह एव तकनीकी सहायक घृत कुमार सहित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही