Search

 
 
 

सरायकेला : रेल सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने चलाया जनजागरण अभियान

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुंडाटांड़ गांव में रेल सुरक्षा बल द्वारा जनजागरण अभियान चलाया गया. सीनी थाना प्रभारी अमल घोष के नेतृत्व में आरपीएफ के अधिकारी एवं जवानों ने अभियान के तहत स्थानीय मुखिया, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ रेल सुरक्षा को लेकर बैठक की. बैठक में आरपीएफ ओसी ने रेलवे लाइन पर पत्थर डालने एवं सिग्नल केबल के साथ छेड़छाड़ करने से होने वाली क्षति के संबंध में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-seven-day-shrimad-bhagwat-katha-completed-bhandare-organized/">सरायकेला

: सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सम्पन्न, भंडारे का हुआ आयोजन
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से रेल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि अगर इस तरह की कोई हरकत करता हो तो उसे रोकें और रेल सुरक्षा बल थाना में इसकी सूचना दें. ग्रामीणों को रेलवे लाइन पार करने में भी सावधानी बरतने को कहा गया. ग्रामीणों को बताया गया कि रेल संपत्ति की सुरक्षा में वे भी सहायक बनें. रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध स्थिति में किसी अपरिचित को घूमते हुए देखें तो भी तुरंत आरपीएफ ऑफिस में सूचना दें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही