Search

 
 
 

सरायकेला : आरपीएफ ने ऑपरेशन जन जागरण के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सिनी रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी अमल घोष के नेतृत्व में आरपीएफ के अधिकारी एवं जवानों ने विभिन्न पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. इसके तहत कमलपुर पंचायत के जोजो, बांकसाई एवं कोयरा गांव के मुखिया, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में आरपीएफ ओसी ने रेलवे लाइन पर पत्थर डालने, सिग्नल केबल के साथ छेड़छाड़ करने एवं रेलवे लाइन में अन्य किसी तरह का छेड़छाड़ करने से होने वाली क्षति के संबंध में सभी को बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह के छेड़छाड़ से रेल परिचालन बाधित हो सकता है और रेल दुर्घटना की संभावना भी रहती है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-fair-cum-exhibition-program-held-in-aruwan-kuchai/">सरायकेला

: कुचाई के अरूवां में मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित

मानव तस्करी के संबंध में भी किया जागरुक

ग्रामीणों से उन्होंने अपील किया कि अगर इस तरह की हरकत कोई करता हो तो उसे रोकें और रेल सुरक्षा बल थाना में इसकी सूचना दें. बेवजह रेलवे लाइन के आस पास नहीं जाने, पशुओं को रेल ट्रैक पर नहीं छोड़ने तथा रेलवे लाइन पार करने में हमेशा सावधानी बरतने को कहा गया. ग्रामीणों को चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर 139 एवं मानव तस्करी के संबंध में भी विस्तार से बताया गया. रेलवे लाइन में किसी संदिग्ध व्यक्ति को बेवजह घूमते हुए देखने पर भी इसकी सूचना तुरंत आरपीएफ को देने की बात कही गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही