Search

 
 
 

सरायकेला : साइकिल रैली को सदर एसडीओ ने झंडी दिखा कर किया रवाना

 
Seraikela(Bhagya Sagar Singh) : मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला द्वारा आयोजित साइक्लोथन को एनआर जमा दो उच्च विद्यालय के सामने मुख्य सड़क से सदर एसडीओ रामकृष्ण कुमार, नगरपंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी एवं सदर थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली के साथ आगे-आगे ये तीनो भी साइकलिंग करते हुए चले. मौके पर सदर एसडीओ ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का यह कार्यक्रम समाज के लिए एक अच्छा सन्देश है. आयोजक मंडली को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी आपदा की स्थिति में मारवाड़ी युवा मंच हमेशा सामने आती है. आम जनों को स्वस्थ रखने हेतु वे इस प्रकार का संदेश देने के साथ ही इसका पथप्रदर्शक भी बनें.

आम जनों को साइकिलिंग करने के लिए किया गया प्रेरित

[caption id="attachment_402335" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/5-11.jpeg"

alt="" width="1280" height="853" /> रैली के साथ साइकलिंग करते सदर एसडीओ व अन्य.[/caption] साइकिल रैली में मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य, नगरवासी, थाना प्रभारी एवं पुलिस जवान सहित स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों की सहभागिता सैकड़ों की संख्या में रही. साइकिल रैली के माध्यम से आम जनों को शरीर के स्वास्थ्य हेतु साइकिलिंग करने हेतु उत्प्रेरित किया गया. रैली के सभी साइकलिस्ट फिटनेश का डोज आधा घण्टे रोज का नारा लगाते चल रहे थे. शहरी क्षेत्र के विभिन्न सड़कों से होकर साइकिल रैली भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम तक पहुंची, तथा वहीं कार्यक्रम का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-organizing-various-programs-on-foundation-day-of-sant-augustin-vidyalaya/">मनोहरपुर

: संत अगस्तिन विद्यालय के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

ये थे उपस्थित 

कार्यक्रम की सफलता हेतु विगत कई दिनों से मारवाड़ी युवा मंच द्वारा तैयारी किया जा रहा था. इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हन्नी चौधरी, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार अग्रवाल, जीतू अग्रवाल,आशुतोष चौधरी सहित पूर्व अध्यक्ष सुमित चौधरी एवं प्रेम अग्रवाल सहित समाज के प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-thieves-took-away-transformer-coil-resentment-among-villagers-of-bodra-tola/">बंदगांव

: ट्रांसफार्मर का कॉइल ले गए चोर, बोदरा टोला के ग्रामीणों में आक्रोश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही