Search

 
 
 

सरायकेला : कुदरसाई शिवालय में सहस्त्र घट अभिषेक आयोजित

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला के कुदरसाही स्थित प्राचीन शिवालय बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में भक्तों द्वारा सर्व कल्याण की कामना से सहस्त्र घट अभिषेक का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर में अभिषेक के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा आचार्य भुवन मोहन मिश्रा, पं कन्हैया झा, पं गौरी शंकर झा, पं नरेंद्र शर्मा, पं रिशु दास, पं मनोज झा, पं असीत दास व अन्य पुजारियों द्वारा विधिवत अभिषेक शुभारंभ किया गया. अभिषेक के दौरान रुद्र पाठ से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र घट में भाग लिया. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-police-organized-talent-award-ceremony/">पाकुड़

: पुलिस ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

अभिषेक के बाद भोग का हुआ वितरण

इसके बाद बाबा बुद्धेश्वर का भव्य श्रृंगार करके महाआरती की गई और भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, वार्ड पार्षद विकास चौधरी, समाजसेवी राजेश साहू, हेमकांत मंडल, राना कृष्णा, प्रह्लाद साहू, गणेश महान्ती, विमलेश चौबे, नरेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, विपिन चौधरी, विजय पटनायक, जयदेव मोदक, कौशिक मंडल, गुप्तेश्वर पटनायक, मलय आचार्य, सुखराम साहू एवं काफी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही