Search

 
 
 

सरायकेला : ओजोन जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने बनाए आकर्षक पेंटिंग्स

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें जिले भर के स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया और ओजोन संरक्षण के विषय पर चित्रांकन, निबंध लेखन, स्लोगन तथा वाद विवाद के जरिए लोगों को जागरूक किया. इसी क्रम में बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रधानाध्यापक गंगाराम तीयू के नेतृत्व में ओजोन परत के संरक्षण को लेकर चित्रांकन एवं निबंध लेखन किया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-kuchai-bdo-reviewed-the-schemes-operated-under-the-15th-finance-commission/">सरायकेला

: कुचाई बीडीओ ने की 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा

146 विद्यालयों में चल रहा जागरूकता अभियान

प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का अनुश्रवण कर रहे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने बताया कि शुक्रवार को प्रखंड के सभी 146 विद्यालयों में ओजोन जागरूकता अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि विद्यालयों में बच्चों के द्वारा ओजोन संरक्षण को लेकर कई प्रकार की गतिविधियां की गई. मौके पर शिक्षकों द्वारा स्कूली बच्चों को ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. बता दें कि जिले में लगातार विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो आगामी 25 सितंबर तक चलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही