Search

 
 
 

सरायकेला : बालक मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों ने मनाई दीपावली

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में शनिवार को स्कूली बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ दीपावली उत्सव मनाया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित हुए. समारोह में उन्होंने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ज्ञान रूपी प्रकाश से अज्ञानता का अंधकार दूर होता है, इसलिये शिक्षा के प्रति एकाग्र रहें. दीपावली के अवसर पर सावधानी के साथ आतिशबाजी करने की अपील की. मौके पर बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने भी स्कूली बच्चों को सम्बोधित किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-suicide-note-of-deceased-agarwal-couple-revealed-the-secrets-of-suicide/">आदित्यपुर

: मृतक अग्रवाल दंपती के सुसाइड नोट ने खोले आत्महत्या के राज
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गंगाराम तियू, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही. स्कूली बच्चों द्वारा खूबसूरत अल्पना तैयार कर दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम किया गया एवं आदिवासी नृत्य संगीत की प्रस्तुति भी की गयी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही