Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : पूर्व की भांति छह से 12 बजे तक संचालित होंगे स्कूल, उपायुक्त ने दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Seraikela : जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के संचालन के समय में एक बार फिर से बदलाव किया गया है. इसके लिए उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी विद्यालयों को पूर्व की भांति प्रातः छह बजे से अपराह्न 12 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को दिए गए निर्देश में उपायुक्त ने अपने 30 अप्रैल को विद्यालय संचालन के समय में बदलाव के निर्देश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया. उन्होंने ग्रीष्मकाल में समयावधि को पूर्व कि भांति प्रातः 6 से 12 तक करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : पुरुलिया">https://lagatar.in/purulia-a-temple-where-sacrifices-are-made-every-day/">पुरुलिया

: एक ऐसा मंदिर जहां हर दिन चढ़ाई जाती है बलि

निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए

निर्देश में कहा गया है कि नए निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. बताते चलें कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उपायुक्त ने 30 अप्रैल को जिले के सभी विद्यालयों को छह से 10:30 तक संचालित किए जाने का निर्देश दिया था. पिछले दो दिनों से जिले में हो रही बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट को देखते हुए विद्यालयों के समय को पहले की भांति कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही