Search

 
 
 

सरायकेला : लॉटरी ड्रॉ के समय विक्रेता हुआ गायब, टिकट खरीदने वालों ने किया बवाल

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : सरायकेला जिला मुख्यालय के बगल में सीनी मोड़ के निकट बीएम कॉम्प्लेक्स में एक लॉटरी विक्रेता द्वारा ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार लगभग एक महीने से बीएम कम्प्लेक्स की एक दुकान के सामने कुछ लोग दुकान लगा कर लॉटरी टिकट बेच रहे थे. वे वाहनों से गांव-गांव घूम कर भी लॉटरी टिकट बेच रहे थे. लॉटरी की कीमत सौ रुपये थी. उसमें स्कार्पियो सहित छोटे बड़े चार पहिये एवं दोपहिया वाहन पुरस्कार में था. लॉटरी खरीदने वालों के अनुसार उन्हें बताया गया था कि कुल तीन लाख लॉटरी टिकट बेचे जाएंगे. सोमवार की शाम चार बजे लॉटरी ड्रॉ में अपनी किस्मत देखने लोग सीनी मोड़ बीएम कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचे तो वहां न पुरस्कार की वस्तुएं नजर आयीं और न ही लॉटरी बेचने वाले. शाम तक लोग इंतजार करते रहे. इसे भी पढ़ें : राज्यकर्मियों">https://lagatar.in/dearness-allowance-of-state-workers-increased-from-34-to-38-percent-government-will-buy-skoda-cars-for-judges/">राज्यकर्मियों

का महंगाई भत्ता 34 से बढ़कर हुआ 38 प्रतिशत,जजों के लिए स्कोडा कार खरीदेगी सरकार
जब अंधेरा छाने लगा तो लोगों के सब्र का बांध टूट गया. बीएम कॉम्प्लेक्स के उस हिस्से में ही तोड़ फोड़ शुरू कर दी. कुछ लोगों ने सीनी मोड़ से स्टेशन जाने वाली सड़क को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी वहां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. लॉटरी बेचने वाले कहां के थे यह भी टिकट खरीदने वालों को पता नहीं है. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक वहां कुछ लोग जमे हुए थे और पुलिस प्रशासन द्वारा आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया जा रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही