Search

 
 
 

सरायकेला : सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सम्पन्न, भंडारे का हुआ आयोजन

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी महिला समिति सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के सातवें दिवस पर कथा वाचक वेदव्यास जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण का स्वधाम गमन एवं उद्धव जी के चरित्र को बताया. उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जी कहते हैं कि मैंने इस सृष्टि में एक पांव से लेकर अनेक पांव वाले जीवों की रचना की है. उनमें से सबसे श्रेष्ठ मानव योनि है. सातवें दिन की कथा में प्रदुम्न जन्म, श्यमंतक मणि की कथा, श्री कृष्ण की गृहस्थ चर्या, सुदामा चरित्र और द्वादश स्कंध में भागवत धर्म का कथा श्रवण कराया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deadly-attack-in-bagbera-accused-arrested/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

भव्य आरती का हुआ आयोजन

सातवें दिन की कथा को श्रवण करते हुए सभी श्रोताओं ने चावल का तंदुल भगवान को भेंट किये. कथा में आज के मुख्य रूप से मनोज कुमार चौधरी द्वारा सप्तनिक भागवत जी एवं व्यास जी का पूजन कर भव्य आरती की गई. हवन एवं भंडारा के साथ सात दिवसीय कथा संपन्न हुई. इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, अरुण सेकसरिया, संदीप सेकसरिया, सुनील सेकसरिया, गौरंग मोदक, विमलेश चौबे, रामलखन प्रसाद, विश्वनाथ साहू, विजय सेकसरिया, रेखा सेकसरिया, संगीता चौधरी, इन्द्रा अग्रवाल, सुनीता सेकसरिया, सरोज सेकसरिया, विमल चौधरी, कमल चौधरी, कमला देवी एवं भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रवण लाभ लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही