Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : नाकटी देवी मंदिर में होती है श्यामा दुर्गा की पूजा, यहां है मां की प्राचीन मूर्ति

Dilip Kumar Chandil : शक्ति की देवी दुर्गा की उपासना के पर्व में आस्था के अलग-अलग रंग नजर आते हैं. चैत्र नवरात्र में ये स्थान लोगों की आस्था के ऐसे केंद्र बन जाते हैं. चांडिल प्रखंड की हेंसाकोचा पंचायत के कोकेबेड़ा में ऐसा मंदिर है जहां श्याम रंग की दुर्गा प्रतिमा विराजमान हैं. गांव के दो स्थानों पर नाकटी देवी के रूप में माता की प्रतिमा स्थापित है. इनमें एक प्रतिमा अति प्राचीनकालीन है. ग्रामीण बताते है कि पुरानी प्रतिमा कब की है इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है.

पाषाण प्रतिमा में ग्रामीणों की अटूट आस्था

ग्रामीण बताते हैं कि कोकेबेड़ा में जंगल-झाड़ियों के बीच मां नाकटी देवी की पाषाण प्रतिमा तिरछे भाव में जमीन पर गड़ी हुई थी. ग्रामीणों ने उसे सीधाकर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई और उसके बाद से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाने लगी. मां नाकटी की पाषाण प्रतिमा पर ग्रामीणों की अटूट आस्था है. बताया जाता है कि प्राचीन समय में कभी यहां वनदेवी माता का मंदिर हुआ करता था. जहां राजा पूजा-अर्चना करने पहुंचते थे. जिस स्थान पर पाषाण की मूर्ति है, उस स्थान को ग्रामीण नाकटी थान कहते हैं और देवी को मां मां नाकटी के नाम से पुकारते हैं. ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में माता नकटी देवी मंदिर में मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं.

नवरात्र पर होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान

चांडिल प्रखंड की हेंसाकोचा पंचायत के कोकेबेड़ा गांव में इस वर्ष भी चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां चैत्र नवरात्रि में महाषष्ठी के दिन तीन अप्रैल से देवी की आराधना की जाएगी. पांच अप्रैल का महाष्टमी की पूजा होगी. उसी रात 12:23 बजे संधि पूजा होगी. इस अवसर पर कोकेबेड़ा में धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान होगे. एक स्थान पर श्रीधाम वृंदावन के पंडित भक्तों को धार्मिक प्रवचन देंगे, तो दूसरे स्थान पर तीन दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया गया है. इस विशेष अवसर पर उस्ताद श्यामापद महतो व उस्ताद मुक्ता राम सहिस के दल के बीच छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया है. आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-rain-with-strong-winds-hail-fell/">रांची

में शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, ओले गिरे
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही