Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : सामाजिक संस्था सनलाइट ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को किया जागरूक

Jamshedpur : सरायकेला की सामाजिक संस्था सनलाइट के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सोमवार को ग्रामीण बच्चों के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा एक रैली निकाली गई जिसके जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. इसमें शामिल बच्चों ने पेड़-पौधे व पशु-पक्षी को बचाने से संबंधित नारे भी लगाए. जगह-जगह नुक्कड़ नाटक भी किया गया, जिसके जरिए लोगों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत कुमार, दीपक कुमार, जयप्रकाश सिंह, कृष्णा कुमार सत्यनारायण नंदा और डॉ विजय शंकर मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chhaya-foundation-distributed-300-saplings-free-of-cost-at-parsudih-petrol-pump/">जमशेदपुर

: परसुडीह पेट्रोल पंप में छाया फाउंडेशन ने निःशुल्क बांटे 300 पौधे

संस्था कई कार्यक्रमों का करती है आयोजन

इसमें शामिल लोगों ने सभी से प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया, साथ ही इससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई. कार्यक्रम में चांडिल के तामुलिया पंचायत स्थित गौरी गांव एवं पूरीसिल्ली के बड़े बुजुर्ग ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया. बता दें कि सामाजिक संस्था सनलाइट के द्वारा समय-समय पर कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही