Search

 
 
 

लॉकडाउन का पालन कराने सड़क पर उतरे सरायकेला SP

 

Seraikela : कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर झारखंड सरकार ने 13 मई से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 27 मई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है. इस बार सख्ती भी बढ़ाई गई है. यह सख्ती 16 मई से लागू है. इसी दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के पाबंदियों को सख्ती से अनुपालन कराने के लिए जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी ने सड़क पर उतरकर जांच अभियान की मॉनिटरिंग की और सड़क पर आने जाने वाले लोगों से आवागमन का ठोस कारण भी जाना.

लॉकडाउन नियम अनुपालन की जांच की

सरायकेला एसपी मोहम्मद अर्शी ने सोमवार शाम जिले के गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र में घूम- घूम कर लॉकडाउन नियम अनुपालन की जांच की और बनाए गए विभिन्न चेक नाका पर अभियान की मॉनिटरिंग भी किया. मौके पर एसपी ने सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को रोक उनके आने-जाने का कारण जाना और झारखंड सरकार द्वारा निर्गत ई- पास की भी जांच की. सरायकेला इसके मोहम्मद अर्शी ने बताया कि लॉकडाउन पूरी तरह से लगाया जा चुका है. ऐसे में शत-प्रतिशत नियमों का अनुपालन हो इसे लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे.

बिना ई-पास वाले होंगे दंडित

एसपी ने कहा आदित्यपुर और गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र है लिहाजा यहां काम करने वाले कर्मचारी और मजदूर कंपनी द्वारा निर्गत किए गए आई कार्ड और ई पास के साथ ही सड़क पर आवागमन करें, जबकि बिना आई कार्ड और ई-पास के घूमने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर मामला भी दर्ज किया जाएगा.

 
                                    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही