Search

 
 
 

सरायकेला : कुटुंब न्यायालय में लंबित मामलों का विशेष मध्यस्थता अभियान 23 सितंबर तक – डीएलएसए सचिव

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : झालसा के निर्देशानुसार डीएलएसए सरायकेला खरसावां द्वारा विगत 12 सितंबर से 16 सितंबर 2022 तक मोटर दुर्घटना वाद एवं एनआई एक्ट से संबंधित वादों को लेकर विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया गया. इसी कड़ी में 19 सितंबर से 23 सितंबर तक पारिवारिक विवाद से संबंधित कुटुंब न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है. डीएलएसए के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एनआई एक्ट और मोटर दुर्घटना वाद में अभी तक 26 एनआई एक्ट तथा 7 मोटर दुर्घटना वाद से संबंधित मध्यस्थता सफल रहा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-issue-of-agriculture-departments-land-raised-in-the-assembly-committee-meeting/">धनबाद

: विधानसभा समिति की बैठक में उठा कृषि विभाग की जमीन का मुद्दा

सोमवार को 2 मामलों का हुआ निपटारा

इतने ही मामलों का निष्पादन संबंधित न्यायालय द्वारा किया गया. इसमें करीब 14,00,000 रुपए का आपसी समझौता के आधार पर निपटारा हुआ. कुटुम्ब न्यायालय के पारिवारिक विवाद से संबंधित विशेष मध्यस्थता अभियान में सोमवार को 10 मामलों पर विचार करते हुए 2 मामलों का निपटारा हुआ. यह अभियान 23 तारीख तक चलेगा. उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि कुटुंब न्यायालय के पारिवारिक विवाद से संबंधित मध्यस्थता अभियान में भाग लेकर अपने मामलों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही