Search

 
 
 

सरायकेला : कांड्रा मेन रोड में तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराई, रेलवे लोको पायलट की मौत

 
Seraikela : सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार बाइक के रेलिंग से टकरा जाने से रेलवे लोको पायलट की मौत हो गई. घटना बुधवार की शाम लगभग 4 बजे की है. मृतक की पहचान सीनी सोहनडीह के रहने वाले सुरेश महतो (30) के रुप में हुई है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सुरेश अपने दोस्त मोतीलाल महतो के साथ बाइक से कपड़ा खरीदने सरायकेला आया था. खरीदारी कर घर वापस जाने के क्रम में नीलमोहनपुर के फौजी ढाबा के समीप बाइक रोड किनारे लगे रेलिंग से टकरा गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sher-e-punjab-group-was-captured-by-jiada-by-appointing-the-magistrate/">आदित्यपुर

: शेर-ए-पंजाब ग्रुप को जियाडा ने दंडाधिकारी नियुक्त कर दिलाया कब्जा
  इस दुर्घटना में बाइक चला रहे सुरेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे मोतीलाल गंभीर रुप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक ट्रक ने बाइक को दाहिने की तरफ दबा दिया जिससे इनकी बाइक रेलिंग से जा टकराई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. इधर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही