Search

 
 
 

सरायकेला : जगन्नाथपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी मेला हुआ सम्पन्न

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : क्षेत्रीय गौड़ समाज महालिमोरुप के तत्वावधान में सरायकेला के जगन्नाथपुर में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी मेला का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ. कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण की विशेष पूजा व आरती के पश्चात प्रतिमाओं का स्थानीय जलाशय में विसर्जन किया गया. पूजा समिति द्वारा देर रात भगवान कृष्ण व उनके बाल लीलाओं से संबंधित स्थापित प्रतिमाओं का स्थानीय जलाशय में नम आंखों से विसर्जित किया गया. इस दौरान भगवान कृष्ण के जयकारे, अगले बरस जल्दी आना प्रभु व आसछे बोछोर आवर होबेक के उद्घोष के साथ विसर्जन किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-arrested-the-absconding-warranty-sent-to-jail/">किरीबुरू

: फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पंचायत समिति सदस्य की भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना

जन्माष्टमी मेला के अंतिम दिन आसपास व दूरदारज के सैकड़ों श्रद्धालु भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर मेला का आनंद लिया. मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुरुप पंचायत की मुखिया पानो माहली व पंचायत समिति सदस्य अनीता प्रधान सम्मिलित हुईं. मुखिया व पंसस ने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख-शांति व समृद्धि की कामना की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-parent-teacher-meeting-held-in-kuruktopa-ichagarh/">चांडिल

: ईचागढ़ के कुरूकतोपा में अभिभावक-शिक्षक की बैठक आयोजित

मौके पर ये हुए शामिल

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान, सचिव नागेश्वर प्रधान, कोषाध्यक्ष हेमसागर प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार प्रधान, शंभुनाथ प्रधान, गोपीनाथ प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, अजीत प्रधान, उमाकांत प्रधान, विष्णु प्रधान, देवीदत्ता प्रधान, संजय प्रधान, विजय प्रधान, प्रकाश प्रधान व अश्वनी प्रधान समेत क्षेत्रीय गौड़ समाज के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही