Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : तंबाकू से दूर रहें, जीवन व पर्यावरण को बेहतर बनाए

Advertisement
Advertisement
Seraikela : ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला की ओर से प्रखंड के नुवांगांव पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधिक सेवा के बारे में जानकारी देकर तंबाकू से होने वाली हानि के बारे में विस्तार से बताया गया. दुनियाभर में हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद तंबाकू के खतरे के बारे में जागरूकता फैलाना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2022 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “पर्यावरण के लिए खतरनाक है तंबाकू का इस्तेमाल सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल लगभग 80 लाख लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होता है. तंबाकू के सेवन से हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर और डायबिटीज होता है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-former-teacher-of-odia-mavi-purana-basti-jagdish-chandra-shadangi-passed-away/">चक्रधरपुर

: ओड़िया मवि पुराना बस्ती के पूर्व शिक्षक जगदीश चन्द्र षाड़ंगी का निधन

अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार ने बताया कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है. इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हर साल लाखों की संख्या में लोगों की मौत तंबाकू के सेवन के कारण होती हैं. लोगों को इसके नुकसान के बारे में बताते हुए तंबाकू छोड़ने को कहा गया. बताया गया कि आपदा के कारण मृत्यु ,बज्रपात से मृत्यु होने पर या सड़क दुघर्टनाएं ग्रस्त होने पर सरकारी योजना के तहत मुआवजा का प्रावधान है. अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें और किसी तरह की कानुनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्या होने पर पीएलवी या डीएलएसए ऑफिस में सम्पर्क करे. कार्यक्रम में पीएलवी बिट्टू प्रजापति शहीत कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-prabhat-pheri-started-from-anm-college-on-world-no-tobacco-day/">चाईबासा

: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर एएनएम कॉलेज से निकली प्रभात फेरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही