Search

 
 
 

सरायकेला : काशीदा के उत्क्रमित विद्यालय में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे हैं विद्यार्थी

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मोहितपुर पंचायत के काशीदा गांव स्थित उत्क्रमित विद्यालय भवन की स्थिति जर्जर हो गयी है. जगह-जगह से छत की प्लास्टर भी उखड़ने लगे हैं तथा फर्स भी कई जगह उखड़ गयी है. इसी विद्यालय में लगभग 25 विद्यार्थी पढ़ते हैं. विद्यालय भवन की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है तथा अपने बच्चों के सुरक्षा को लेकर भी हमेशा वे भयभीत रहते हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-expansion-of-bharatiya-janata-mazdoor-cell-committee-akhilesh-singh-became-the-vice-president/">सरायकेला

: भारतीय जनता मजदूर सेल कमेटी का विस्तार, अखिलेश सिंह बने उपाध्यक्ष

जर्जर विद्यालय भवन व सड़क की कमी है मुख्य परेशानी

ऐसे तो और भी कई समस्याएं ग्रामीणों के समक्ष हैं, लेकिन गांव तक सड़क की कमी एवं जर्जर विद्यालय भवन है इनकी मुख्य परेशानी. इस समस्या से निजात पाने हेतु वे लोग लंबे समय से प्रयासरत हैं. चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें आश्वासन मिलते रहते हैं पर कभी भी समस्याओं का समाधान किसी ने नहीं किया जाता. मोहितपुर पंचायत मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर वन क्षेत्र पर लगभग 30 परिवारों का यह गांव है. गांव से बाहर आने जाने के लिए भी बरसात के दिनों में सड़क के अभाव में लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही