Search

 
 
 

सरायकेला : संजय नदी में नहाने गये शिक्षक की डूबने से मौत, 18 घंटे बाद मिला शव

सरायकेला-खरसावां जिले की संजय नदी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है. शनिवार को नदी में नहाने गए एक शिक्षक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से खोजबीन शुरू की गई. करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार को ग्रामीणों की मदद से नदी से शिक्षक का शव बरामद किया गया.
 

Saraikela  : सरायकेला-खरसावां जिले की संजय नदी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है. शनिवार को नदी में नहाने गए एक शिक्षक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से खोजबीन शुरू की गई. करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार को ग्रामीणों की मदद से नदी से शिक्षक का शव  चमारू-कोलबीरा ब्रिज के पास से बरामद किया गया.

 

 

उनकी पहचान गम्हरिया प्रखंड के धातकीडीह निवासी 35 वर्षीय जीतेन महतो के रूप में हुई है. वह मिरुडीह स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार जीतेन महतो शनिवार को अपने साढ़ू और साले के साथ संजय नदी में नहाने गए थे. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आ गए. उनके साथ मौजूद परिजनों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका.

 

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज अभियान शुरू कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ (NDRF) को भी सूचना दी गई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने लगातार प्रयास करते हुए रविवार को करीब 18 घंटे बाद नदी से शव बरामद कर लिया.

 

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

इस हादसे के बाद जीतेन महतो के परिवार में शोक का माहौल है. वहीं संजय नदी में लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी के खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को सतर्क करने के लिए बोर्ड लगाने की मांग की है.

 

जीतन महतो अपने दो भाइयों में बड़े थे. उनके परिवार में पत्नी और चार वर्षीय एक पुत्र है. उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, गांव में शोक की लहर है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

  

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही