Search

 
 
 

सरायकेला : शिक्षक संघ ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

 
Dilip Kumar Chandil  : सरायकेला जिला झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की चांडिल प्रखंड ईकाई के बैनर तले शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को पहलगाम नरसंहार के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने केंद्र सरकार से घटना के दोषियों को सख्त सजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की. प्लस टू हाई स्कूल चौका के मैदान में विरोध प्रदर्शन के माध्यम से झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी एकजुटता दिखाई. संघ ने शिक्षकों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों से इस तरह की हिंसक घटनाओं के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. संघ ने सरकार से शिक्षकों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की. प्रदर्शन में संघ के जिला प्रधान सचिव अमित कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष धरम सिंह उरांव,  प्रखंड सचिव जवाहरलाल महतो, परमेश्वर सिंह सरदार, कालीचरण सरदार, पंकज चौधरी, विकास चंद्र मंडल, दुर्गा प्रसाद, बाबूराम माहली, आनंद माझी, गुरुचरण हजाम, महेश्वर महतो, श्रवण  कुमार सिंहा, नवीन कुमार प्रमाणिक, अशोक कुमार मंडल, नरेंद्र नाथ महतो, भवानी वाला, मंजूषा महतो, परमानंद पुराण, मनोज कुमार गुप्ता, सेतेंग कृपा कंडुलना, भोलानाथ सिंह मुंडा, बहमनी सुरिन, सानू माझी, निर्मल चंद्र घोष, रंजीत प्रमाणिक, भीष्म देव सिंह सरदार, रीना देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/minister-sudivya-sonu-should-not-embarrass-jharkhand-again-and-again-babulal-marandi/">झारखंड

को बार बार शर्मशार नहीं करें मंत्री सुदिव्य सोनूः बाबूलाल मरांडी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही