Search

 
 
 

सरायकेला : शिक्षकों को सेवानिवृति का लाभ विद्यालय में ही मिलेगा – डीएसई

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा में सोमवार को शिक्षक दिवस सह सेवा निवृत्त शिक्षक का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेम्ब्रम एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कांत भकत का विद्यालय के बच्चों ने पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया. शिक्षक धीरज मिश्रा द्वारा गुरुवंदना एवं बच्चों के द्वारा मनमोहक पारंपरिक नृत्य गीत प्रस्तुत किया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक ने बच्चों को संबोधित करते हुए अपनी जीवन की अहम घटनाओं को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हुए बच्चों को अपना भविष्य सवांरने को आशीर्वचन दिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-powerful-cctv-cameras-will-soon-be-installed-in-the-city-number-plates-of-vehicles-can-be-identified/">जमशेदपुर

: शहर में जल्द लगाए जाएंगे पावरफुल सीसीटीवी कैमरे, वाहनों के नंबर प्लेट की हो सकेगी पहचान

सेवानिवृत्त शिक्षकों को विद्यालय में ही मिलेगा सेवानिवृत्त का लाभ

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश महतो जो विगत 31 अगस्त को सेवानिवृत हुए थे उन्हीं के सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया था. जिला शिक्षा अधीक्षक ने उत्कृष्ट सम्मान रूप में सेवानिवृत्ति के लाभ पत्र उन्हें प्रदान किए. उन्होंने कहा कि सरायकेला खरसावां जिले में अब सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपने विद्यालय में ही सेवानिवृत्त का लाभ दिया जाएगा. इस उद्घोषणा के साथ अब जिले के शिक्षकों को सेवानिवृत्त लाभ लेने के लिए कार्यालय की चक्कर लगाने नहीं पड़े़गी. अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेम्ब्रम ने सेवानिवृत्त शिक्षक से विद्यालय को मार्गदर्शन देते रहने की ओपन अपील करने के साथ-साथ बच्चों को सही दिशा में अपने भविष्य बनाने का आशीर्वाद दिया. इसे भी पढ़ें : सुनीता">https://lagatar.in/seema-patras-daughter-met-sunita-khakha-sunita-has-accused-seema-of-harassment/">सुनीता

खाखा से मिली सीमा पात्रा की बेटी, कहा- ‘हमारा घर टूटने से बचा लो’

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय महतो ने जिला शिक्षा अधीक्षक की कार्यशैली को जिले के लिए पहली उपलब्धि बताया. विद्यालय के माध्यमिक परीक्षा 2022 में बेहतर अंक लाने वाले 3 विद्यार्थी नीतिमा होनहगा, संतोष गोप और विरसिंग गोडसोरा को जिला शिक्षा अधीक्षक ने सम्मानित करते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में प्रखंड के मध्याह्न भोजन प्रभारी राजाराम महतो, लिपिक अयोध्या राम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी खरसावां बच्चन यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बहादुर गागराई, संकुल साधन सेवी संचिता महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही