Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर सम्बन्धित विभाग सक्रिय

Seraikela(Bhagya sagar singh) : आगामी 14 जनवरी से चलने वाले मकर त्योहार पर खाद्य पदार्थों की शुद्धता व भोजन जलपान होटलों में शुद्धता सहित स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता बढ़ गयी है. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि अभिहित पदाधिकारी सदर एसडीओ के निर्देशानुसार क्षेत्र के खाद्य सामग्री बेचने वाले थोक एवं फुटकर दुकानों सहित हाट बाजारों में खुले में मसाले इत्यादि बेचने वालों की भी नियमित रूटीन जांच विगत कई महीनों से जारी है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-district-agrawal-conference-supported-the-demands-of-jain-community/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने जैन समाज की मांगों का किया समर्थन

खाद्य पदार्थो के नमूने जांच के लिए नामकुम भेजे जा रहे है

अदिति सिंह ने बताया कि सभी को मिलावटी वस्तु नहीं बेचने तथा भोजन जलपान होटलों में भी स्वच्छता सहित शुद्धता बरकरार रखने का निर्देश दिया गया हैं. अनेक खाद्य पदार्थो के नमूने की जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला नामकुम रांची भेजे जाते रहे हैं. जहां भी कुछ त्रुटियां मिलती हैं उन्हें सुधार नोटिस भेजा जाता है. त्योहारी सीजन में भी खाद्य सामग्रियों के कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. मिलावट एवं अशुद्धता की शिकायत मिलने पर तुरन्त निरीक्षण कर दोषियों पर विधिसंगत करवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-district-agrawal-conference-supported-the-demands-of-jain-community/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन ने जैन समाज की मांगों का किया समर्थन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही