Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

Seraikela(Bhagya Sagar Singh) : समाहरणालय में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं रखी. कोविड सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए आवेदन के माध्यम से उपायुक्त बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया तथा कुछ समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-notice-to-15-blos-and-supervisors-for-negligence-in-work-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में काम में लापरवाही पर 15 बीएलओ व सुपरवाइजर को नोटिस

कई मामलों में हुई त्वरित कार्रवाई

आज के जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, पेंशन योजना, डैम के आस-पास प्रभावित लोगों को मुआवजा संबंधी मामले, विद्यालय में नामांकन, आपसी बंटवारा एवं चांडिल क्षेत्र से बेरोजगार युवा समिति चांडिल ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य योजना स्वीकृत करने संबंधित मामले को लेकर उपायुक्त से मिले. गम्हरिया प्रखंड से एक बुजुर्ग अपने बेटे के इलाज एवं अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर उपायुक्त से मिले, उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन कॉल के माध्यम से परिवार को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उनके पुत्र को मनरेगा से जोड़ते हुए भी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही