Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुने ग्रामीणों के फरियाद

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र से अपनी-अपनी समस्या लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल के समक्ष सौ से अधिक फरियादी पहुंचे. कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया तथा अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया. कोविड मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवेदन के माध्यम से उपायुक्त बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-samir-mahanti-laid-the-foundation-stone-of-two-schemes/">चाकुलिया

: विधायक समीर महंती ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित मिले आवेदन

आज के जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित, आवास योजना, पंचायत विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कल्याण विभाग, विद्यालयों समेत कई विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. आवास निर्माण योजना अंतर्गत पंचायत क्षेत्र में कार्यरत पंचायत कर्मी उपायुक्त के समक्ष प्रोत्साहन राशि के लंबित भुगतान एवं मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन सौंपा. जिसपर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई को हस्तांतरित करते हुए सभी प्रखंडों से सूची एकत्रित कर विभाग को सूचित करने को कहा. पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा को प्रखंडवार कार्यरत पंचायत सेवकों की सूची विभाग को भेजने के निर्देश दिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही