Search

 
 
 

सरायकेला : कुनामर्चा गांव में बिजली के खंभे पर चढ़े मिस्त्री की करंट से मौत

 
Seraikela : कांड्रा स्थित हुदु पंचायत अंतर्गत कुनामर्चा गांव में बिजली के पोल पर चढ़े 23 वर्षीय बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई. बिजली मिस्त्री का नाम राहुल बेज है. बिजली के पोल पर अचानक करंट दौड़ने लगी, जिसकी चपेट में राहुल बेज आ गया और उसकी खंभे पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने फोन से झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राम हांसदा को दी. इसे भी पढ़ें : CCPA">https://lagatar.in/ccpa-chief-commissioner-nidhi-khare-inspected-pithoria-water-filtration-plant-gave-many-instructions/">CCPA

चीफ कमिश्नर निधि खरे ने पिठोरिया वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश
सूचना मिलते ही राम हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे. राम हांसदा ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी. इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि जब शटडाउन लेकर कार्य किया जा रहा था तो लाइन क्यों चालू की गई. यह बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है.  ग्रामीणों ने कहा कि यह बिजली विभाग की लापरवाही है और उन्होंने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही