Search

 
 
 

सरायकेला : उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो शराब भट्ठी को किया ध्वस्त

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब उत्पादन एवं कारोबार के खिलाफ निरंतर छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी करते हुए कांड्रा थाना क्षेत्र में संचालित दो शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. मौके से 800 केजी जावा महुआ व 60 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-abvp-will-celebrate-swami-vivekanandas-birth-anniversary-as-youth-day/">सरायकेला

: स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनायेगा एबीवीपी

टीम को देख संचालक हुए फरार

उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि उत्पाद अधिक्षक को मिली गुप्त सुचना के आधार पर टीम का गठन कर कांड्रा के डुमरा जंगल व पलाशडीह जंगल में छापामारी की गई. इस दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ व शराब जब्त किया गया है. छापामारी टीम को देख कर मिलन चंद्र मंडल व रबि मांझी फरार होने में सफल रहे. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई की जा रहा है. टीम में उत्पाद सिपाही मुकेश कुमार सिंह, सौदागर पंडित, शिवनाथ राम,शंभु सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही