Search

 
 
 

सरायकेला: जिले में फिर बढ़ने लगी कोरोना संक्रमितों की संख्या, मंगलवार को भी मिला एक मरीज

 
Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में दो माह के बाद एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. पूरे जिले में मंगलवार को लिए गए 265 सैंपल में से सदर अस्पताल द्वारा लिए गए ट्रूनेट सैंपल में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है. मंगलवार को मिले एक कोरोना संक्रमित के साथ जिले में एक्टिव कोरोना मामले की संख्या बढ़ाकर 17 हो गई है. सोमवार को 14 संक्रमित पाए गए थे. जिसमें सरायकेला सीएस ऑफिस से एक व आदित्यपुर से 13 संक्रमित मरीज मिले थे. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexual-abuse-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-in-bistupur-case-registered/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मामला दर्ज

सावधानी बरतें एवं कोरोना से बचें: डीसी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/arwa-rajkamal-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" /> जिला में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन फिर से सर्तक हो गया है. ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर जोर देने का निर्देश जारी किया गया है. इस संबंध में डीसी अरवा राजकमल ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. डीसी ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक एहतियात के पालन करते हुए अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का ख्याल रखें. उपायुक्त ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अगर सर्दी, जुखाम, बुखार, थकान, पेट मे दर्द जैसे लक्षण पाया जाता है तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या उप स्वास्थ्य केंद्र में आकर कोविड टेस्ट कराए ताकि समय पर संक्रमण का इलाज किया जा सके. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-the-complainant-reached-the-deputy-commissioner-with-problems-in-the-weekly-public-meeting-program/">सरायकेला:

साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में समस्याएं लेकर उपायुक्त के समक्ष पहुंचे फरियादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही