Search

 
 
 

सरायकेला : मुरूप गांव में देवी स्थल व श्मशान जाने वाली सड़क जर्जर

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत के मुरूप गांव में स्थित माता ठाकुरानी देवी की प्राचीन शक्तिपीठ तक जाने की सड़क जर्जर हाल में है. वहीं, ग्रामीणों ने उक्त सड़क की मरम्मत करवाने का प्रयास बहुत बार किया, लेकिन वे असफल रहे. गांव के निवासी सह समाजसेवी हेमसागर प्रधान ने बताया कि उक्त सड़क की उपयोगिता बहुत महत्व रखती है. इसी सड़क से होकर श्मशान तक जाने का रास्ता है. संजय नदी में प्रतिदिन स्नान करने जाने वाले लोग भी उसी रास्ते से होकर जाते हैं. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-108-ambulance-service-in-community-health-center-in-bad-condition/">चाकुलिया

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस सेवा बदहाल

शक्तिपीठ में पूजा अर्चना के लिए बाहर से भी आते हैं भक्तजन : समाजसेवी

उन्होंने बताया कि देवी माता की शक्तिपीठ में पूजा अर्चना के लिए बाहर से भी भक्तजन आते हैं. लेकिन सड़क पर कभी-कभी ट्रैक्टर इत्यादि चलने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. ऐसे में वाहनों का परिचालन तो बंद नहीं किया जा सकता. वे कहते हैं कि हमलोग सड़कों पर चलने का टैक्स भरते हैं, फ्री नहीं चलते. विदित हो कि सड़क को ही मजबूत बनवाने की आग्रह हेतु समाजसेवी ग्रामीणों सहित प्रखंड कार्यालय जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-lakh-fraud-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में चार लाख की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही