Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : बाइक स्किट करने से युवक गिरा सड़क पर, हाइवा ने घसीटा, गंभीर रूप से घायल

Advertisement
Advertisement
Saraikela : नगर पंचायत सरायकेला में कार्यरत फ्रांसिस हेस्सा तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार फ्रांसिस हेस्सा बाइक से कुचाई जा रहा था. बुरुडीह गांव के पास उसकी बाइक स्किट कर गई और वह सड़क पर गिर गया. तभी पीछे से आ तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा के आगे चक्के में फंस गया और कुछ दूर तक घिसटता चला गया. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है. उसके जांघ की हड्डी टूट गई. वह सड़क पर पड़ा हुआ था. वहां से गुजर रहे श्री सीमेंट के सिक्यूरिटी गार्ड की नजर उस पर पड़ी. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-four-masked-criminals-kidnapped-the-child/">जामताड़ा

: चार नकाबपोश अपराधियों ने किया बच्चे का अपहरण
उसने एम्बुलेंस बुलवा कर उसे सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया. वहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. फ्रांसिस हेस्सा खूंटी का रहने वाला है. एक माह पूर्निव नगर पंचायत सरायकेला में उसने योगदान दिया है. उसकी पत्नी कुचाई के सीएचसी में नर्स है. फ्रांसिस हेस्सा कुचाई अपने घर जाने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही