Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला में चोर दिन में भी घटनाओं को दे रहे अंजाम

Advertisement
Advertisement

Saraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक जोरों पर है. रविवार को दिनभर चोरों का तांडव जारी रहा. सुबह पान दुकान चौक से लोगों ने एक चोर को लोहा चोरी करते दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं चूना भट्ठा और वार्ड नंबर 17 से दो-दो बाइक चोरी की घटना हुई.

सीसीटीवी कैमरे में कैद

इसी तरह से चोरों ने एक पत्रकार की बाइक चुराने का प्रयास किया. विफल होने पर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि चोरों की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. यह मामला आदित्यपुर थाना अंतर्गत शेरे पंजाब स्थित आनंद भवन के पार्किंग का है.

बताया जाता है कि पत्रकार नवीन प्रधान अपनी बाइक खड़ी कर दूसरे तल्ले पर स्थित अपने कार्यालय गए थे. दोपहर लगभग 2 बजे वापस लौटने पर अपनी गाड़ी का प्लग वायर गायब पाया और हैंडल भी टूटा था. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की. ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसे रोकने की जरूरत है.

 

[wpse_comments_template]

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही