Search

 
 
 

सरायकेला : बंद अभिजीत कम्पनी से चोरी करते तीन गिरफ्तार

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : सदर थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के दासियाडीह गांव सीमा में बंद पड़े अभिजीत कंपनी से लोहा, एल्युमीनियम आदि चोरी करते पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी का माल भी जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार सदर थाना की गश्ती टीम को दसियाडीह गांव की झाड़ियों में मोटरसाइकिल खड़ी मिली. वहीं आठ-दस लोग कंधों पर लोहा और एल्युमीनियम के बंडल लेकर आ रहे थे. पुलिस को देख वे सामान फेंक कर सभी भागने लगे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-mayor-laid-the-foundation-stone-of-4-schemes-said-government-is-snatching-rights-by-bypassing-obc-reservation/">रांची

मेयर ने 4 योजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- ‘OBC आरक्षण दरकिनार कर अधिकार छीन रही सरकार’
पुलिस ने उनका पीछा कर तीन युवकों को पकड़ लिया. तीनों ने बताया कि नदी के उस पार अभिजीत कंपनी से लोहा और एल्युमीनियम व अन्य सामान की हमेशा चोरी करते हैं. पकड़े गए तीनों ने अपना नाम रंगाबारी (34), साहिबगंज, थाना सरायकेला, दिनेश नायक (25), रुकड़ा टांड थाना सरायकेला एवं फजल शेख (25) जलालपुर डांगापाड़ा, थाना बेलडांगा जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल वर्तमान पता राजबांध थाना सरायकेला बताया. पुलिस ने चोरी का सामान के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही