Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला :  ओवरटेक करने में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

Advertisement
Advertisement
Seraikela : सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात घटी एक सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार की ऑन द स्पॉट दर्दनाक मौत हो गई. कांड्रा थाना अंतर्गत चाडरी डूंगरी के समीप रात के तकरीबन 9:30 बजे यह सड़क दुर्घटना घटी. बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन युवक श्रवण योगी(25), दिलीप योगी(21) तथा सीताराम सिंह मुंडा(22) सरायकेला के बुंडू गांव श्रवण योगी के बड़े भाई के ससुराल आए हुए थे. देर शाम तक गांव में लगे रजो मेला देख कर वापस अपने गांव चौका थाना के दिरालौंग लौट रहे थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-clash-at-cng-gas-stations-crisis-on-livelihood-of-auto-drivers/">जमशेदपुर

: सीएनजी गैस स्टेशनों पर मारामारी, ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट

अज्ञात वाहन से सीधी टक्कर हुई

इसी दौरान चाडरी डूंगरी के समीप ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में सामने से आ रही अज्ञात वाहन से सीधी टक्कर हो गई. जिससे तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद सुनसान अंधेरे का फायदा उठा कर टक्कर मरने वाला अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा. मौके पर कांड्रा पुलिस ने पहुंच कर तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला के सदर अस्पताल भेज दिया. सड़क दुर्घटना में मारे गए तीनो युवक अविवाहित थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-workers-staged-a-protest-against-the-increase-and-corruption-of-the-city-councils-holding-tax/">चक्रधरपुर

: होल्डिंग टैक्स वृद्धि व भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन

तीन परिवारों में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में मरे श्रवण योगी अपने दो भाई में छोटा और घर का लाडला था. वह बरडीह के राईस मिल में काम करता था. घटना में मारे गए दूसरा युवक सीताराम सिंह मुंडा के तीन भाइयों में दो की मौत पहले ही दुर्घटना में हो चुकी है.यह भी राईस मिल में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इसकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है. तीसरा युवक दिलीप योगी अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था और राईस मिल में काम कर परिवार चलाने में सहयोग करता था. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-playing-with-wild-elephants-can-be-dangerous-youth-and-children-are-throwing-stones/">चाकुलिया

: जंगली हाथियों से खिलवाड़ हो सकता है खतरनाक, युवा और बच्चे फेंक रहे हैं पत्थर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही