Search

 
 
 

सरायकेला : स्थानीय बिरसा स्टेडियम में तीन दिवसीय ओड़िया नाटक शुरू

 
Seraikela : स्थानीय बिरसा स्टेडियम में तीन दिवसीय ओड़िया नाटक का शुभारंभ हुआ. पहले दिन कलाकारों ने एई घोरो आमोरो श्री मंदिरो नामक नाटक का मंचन किया.सामाजिक व्यबस्था पर आधारित इस नाटक में कलाकारों ने घर परिवार व समाज आधारित कर नाटक का मंचन किया.नाटक उद्घाटन वयोवृद्ध कलाकार रामचन्द्र कबि,नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक, राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव, कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रभात कुमार पानी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, शिक्षा विद नीलाम्बर सिंहदेव, तपन पट्टनायक ने संजुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-the-secret-of-life-is-contained-in-the-bhagwat-katha-didi-ritvija-shastri/">खरसावां

: भागवत कथा में जीवन का रहस्य समाहित है : दीदी ऋत्विजा शास्त्री
उद्घाटन समारोह में कोल्हान विश्व विद्यालय के प्रभात पाणी ने कहा कि पहले सरायकेला में कई टोला में स्थानीय कलाकार नाटक का मंचन करते थे और लोगों का मनोरंजन भी कराते थे. समय के साथ यह कम होते गया. नतीजन नाटक का मंचन वर्षों से बंद हो गया था. फिर आप सब के प्रयास से यह चालू हो गया है. ओड़िया नाटक मंचन का नाम सुनते ही अपने भीतर बसे कला जाग उठी है और यहां आने को काफी उत्सुकता रह रही थी.नाटक के नाम से ही मन रोमांचित हो जाता है. उन्होंने कलाकारों को शुभकामनाएं भी दी हैं. मौके पर अरबिंद कवि, बद्री दारोगा सहित कई कलाकार भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही