Search

 
 
 

सरायकेला : ईचागढ़ में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

जिला खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध बालू का परिवहन करते 3 ट्रैक्टरों को जब्त किया.
 

Dilip Kumar

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ क्षेत्र में बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ खनन विभाग पुलिस टीम के साथ लगातार छापामारी अभियान चला रहै है. शनिवार को जिला खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना पुलिस के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध बालू का परिवहन करते 3 ट्रैक्टरों को जब्त किया.

जिला खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने बताया कि मिली शिकायत के आलोक में जिला खनन विभाग की टीम द्वारा ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान टीम को सफलता भी हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों को सुरक्षा के लिए ईचागढ़ थाना को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही