Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : समाज कल्याण विभाग में नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगने वाले ठग गिरोह सक्रिय

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : अब तक विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने एवं लोन दिलाने के नाम पर ठग एवं बिचौलियों की सक्रियता रहा करती थी. लेकिन कुछ गिरोह की हिम्मत अब इतनी बढ़ गयी है कि वे जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर में नियुक्ति कराने के नाम पर भी ठगी का प्रयास करने लगे हैं. ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सरायकेला खरसावां शिप्रा सिन्हा ने की है. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-distribution-cum-training-program-organized-at-darisai-krishi-vigyan-kendra/">गालूडीह

: दारिसाई कृषि विज्ञान केंद्र में वितरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

वन स्टॉप सेंटर में नियुक्ति प्रक्रियाधीन है - शिप्रा सिंह

प्राप्त जानकारी अनुसार जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों से नियुक्ति कराने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं. जिनका नम्बर है 9163135969, 8116724781, 9748335674 एवं गूगल पे नंबर 8582998448 है. इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा आगाह करते हुए कहा है कि वन स्टेप सेंटर में जो नियुक्ति प्रक्रिया की जानी है वह प्रक्रियाधीन है अतः इस प्रकार के किसी भी फ्रॉड कॉल या मैसेजेस से सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार के कॉल के झांसे में आकर पैसे की लेन देन ना करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही