Kharsawan : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण के मतदान के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार 31 मई 2022 को होने वाले मतगणना कार्यों के प्रशिक्षण के लिये नृपराज उच्च विद्यालय सरायकेला में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त सहित निर्वाची पदाधिकारी व मुख्य प्रशिक्षकों की उपस्थिति में 104 मतगणना सुपरवाइजर, 208 मतगणना सहायक को मतगणना से संबंधित कार्य व दायित्व आधारित प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों को बिना किसी भय या दबाव के स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से नियमानुकूल अपने कर्तव्यों का संपादन करने के लिये कहा. इसके अलावा कर्मियों को मतगणना कक्ष में अनुशासन व व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़े : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-four-children-including-bike-rider-injured-after-being-hit-by-pickup-van/">खरसावां
: पिकअप वैन की चपेट में आकर बाइक सवार समेत चार बच्चे घायल
: सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, कोल्हान में एक-दो घंटे में हो सकती है बारिश
: मझगांव के चार बूथों पर कराया गया पुनर्मतदान, 58.21 प्रतिशत हुई वोटिंग [wpse_comments_template]
: पिकअप वैन की चपेट में आकर बाइक सवार समेत चार बच्चे घायल
मतगणना कार्यों को संपादित करने से जुड़ी दी गई बिंदुवार जानकारी
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र हेतु नामित सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार उपस्थित हुए. उन्होंने मतदान कर्मियों को मतगणना कार्यों को संपादित करने से जुड़ी बिंदुवार जानकारी दी. उन्होंने मतगणना सुपरवाइजर व सहायक को मतपेटी खोलने, डाले गए मतों का प्रपत्र से मिलान, मतगणना परिणाम की घोषणा, गिनती किए हुए मतपत्रों व प्रपत्रों में भरे गए मतगणना संबंधी आंकड़े व अन्य कागजात को सील बंद करके रखने, पद और अभ्यर्थी वार मतपत्रों को व्यवस्थित रखने सहित अन्य सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-temperature-reached-1-9-degrees-below-normal-kolhan-may-rain-in-one-or-two-hours/">जमशेदपुर: सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, कोल्हान में एक-दो घंटे में हो सकती है बारिश
मतगणना स्थल के रूप में काशी साहू कॉलेज अधिसूचित
विदित हो कि जिला अंतर्गत तृतीय चरण के तहत मतदान कार्य पूर्ण होने के उपरांत 31 मई 2022 को मतगणना कार्य संचालित करने के लिए मतगणना स्थल के रूप में काशी साहू कॉलेज, सरायकेला अधिसूचित है. जंहा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. काशी साहू कॉलेज में मतगणना कार्य हेतु अलग-अलग कमरे व परिसर में केंद्र बनाये गये हैं. इसमें सरायकेला प्रखंड के लिए 14 टेबल, कुचाई प्रखंड के लिए 14 टेबल, खरसावां प्रखंड के लिए 14 टेबल, राजनगर प्रखंड के लिए 22 टेबल व गम्हरिया प्रखंड के लिए 23 टेबल पर राउंड वाइज मतगणना कार्य संपादित किए जाएंगे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-repolling-was-conducted-in-four-booths-of-mazhgaon-58-21-percent-voting/">चाईबासा: मझगांव के चार बूथों पर कराया गया पुनर्मतदान, 58.21 प्रतिशत हुई वोटिंग [wpse_comments_template]
Leave a Comment