Search

 
 
 

सरायकेला : आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला कमेटी का हुआ विस्तार

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : आदिवासी हो समाज युवा महासभा सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की एक बैठक रविवार को सरायकेला शहरी क्षेत्र स्थित एक होटल में संपन्न हुई. जिला अध्यक्ष विष्णु बानरा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा जिला अध्यक्ष गणेश गागराई एवं मानकी मुंडा परिषद जिला अध्यक्ष कोल झारखण्ड बोदरा सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सर्वस​म्मति से आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला कमेटी का विस्तार किया गया. सभी नए पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-unknown-dead-body-found-from-ghajia-barrage-was-identified-nitish-a-resident-of-fatehpur-in-vaishali-district-was-murdered-in-a-love-affair/">आदित्यपुर

: गजिया बराज से मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, प्रेम-प्रसंग में हुई थी वैशाली जिले के फतेहपुर निवासी ​नीतीश की हत्या

ये हैं विस्तारित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य

विस्तारित कमेटी में संयुक्त सचिव प्रकाश लामाय एवं साजन पूर्ति, सह कोषाध्यक्ष शकुन्तला बनसिंह, संगठन सचिव राकेश पूर्ति, शिक्षा सचिव रानी बोदरा, सांस्कृतिक सचिव संदीप मुंडारी, सदस्य सावन सोय, गणेश गागराई, सूरज पूर्ति, दुबराज हेम्ब्रम एवं घनश्याम सोय, विधि विशेषज्ञ सदस्य नायकी हेम्ब्रम, साहित्यकार सदस्य सोमाय सोय, दियुरी सदस्य सागर जामुदा, मुंडा मानकी सदस्य कोल झारखण्ड बोदरा एवं क्रीड़ा सचिव मोहन जामुदा चयनित किये गए.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही